deled 2025 form kaise bhare step by step: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने DELED (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) 2025 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। DELED 2025 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 जनवरी 2025 से शुरू होकर 22 जनवरी 2025 तक भरे जाएंगे। इस ब्लॉग में आपको DELED 2025 फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया, योग्यता, फीस, और जरूरी दस्तावेजों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।
Table of Contents
बिहार DELED 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 11 जनवरी 2025
- पंजीकरण की अंतिम तिथि: 22 जनवरी 2025
- फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 22 जनवरी 2025
- मेरिट लिस्ट/परीक्षा तिथि: शेड्यूल के अनुसार
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: परीक्षा से पहले
बिहार DELED 2025: आवेदन शुल्क
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹960/-
- एससी / एसटी: ₹760/-
- फीस भुगतान का तरीका:
- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है।
बिहार DELED 2025: आयु सीमा (01 जनवरी 2025 तक)
- न्यूनतम आयु: 17 वर्ष
- अधिकतम आयु: कोई सीमा नहीं
- (आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार लागू होगी।)
बिहार DELED 2025: पात्रता मापदंड
- कोर्स का नाम: बिहार DELED (2 वर्षीय BTC)
- शैक्षणिक योग्यता:12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा में कम से कम 50% अंक। या 2025 में परीक्षा देने वाले छात्र और छात्रा भी भर सकते है।
- एससी/एसटी के लिए न्यूनतम 45% अंक।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
- 10वीं और 12वीं के मार्कशीट व सर्टिफिकेट
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो (सफेद बैकग्राउंड के साथ)
- हस्ताक्षर (स्कैन की गई)
- पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि)
- फोटो के लिए निर्देश
- फोटो सफेद बैकग्राउंड के साथ होनी चाहिए।
- गहरे चश्मे, टोपी, या चमकीले कपड़ों का उपयोग न करें।
- दोनों आंखें साफ दिखनी चाहिए।
बिहार DELED 2025 फॉर्म कैसे भरें? (स्टेप बाय स्टेप गाइड)
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन करें: अपनी बेसिक डिटेल्स जैसे नाम, ईमेल, और मोबाइल नंबर भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगिन करें: रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को खोलें।
- डिटेल्स भरें: अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और पता भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें: स्कैन किए हुए फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- फीस का भुगतान करें: ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करें।
- फॉर्म का प्रीव्यू देखें: आवेदन सबमिट करने से पहले भरे गए फॉर्म का प्रीव्यू देखें।
- फाइनल सबमिशन करें: सबमिशन के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर लें।
महत्वपूर्ण निर्देश
- आवेदन करने से पहले सभी जानकारी और नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
- फॉर्म में कोई गलती न हो, इसका ध्यान रखें।
- अंतिम तिथि का इंतजार न करें, समय से पहले आवेदन करें।
Important Links
| Apply Online | Click Here |
| Official Website | Click Here |
निष्कर्ष
बिहार DELED 2025 में प्रवेश पाने का यह एक सुनहरा अवसर है। अगर आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो इस प्रक्रिया को ध्यान से पढ़ें और सही तरीके से आवेदन करें। और अधिक पोस्ट को पढ़ने के लिए राकेश जी टेक को सब्सक्राइब करे सकते है।
उम्मीदवारों के लिए सुझाव:
इस ब्लॉग को अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस जानकारी का लाभ उठा सकें।
टैग्स: #BiharDELED2025 #DELEDForm2025 #BTCAdmission2025 #DELEDOnlineForm2025
Hello Friends, Welcome to Rakesh G Tech. My name is Rakesh Sharan, I am a Youtuber and Blogger. Through this website, my aim is to provide information all about government schemes, job notifications, technology and many more … Read More