e aadhar download: दोस्तों आज कल हम सभी को आधार की जरुरत हर जगह देखने को मिलती है। इसके लिए आधार बनवाने के बाद या सुधार कराने के बाद इसकी जरुरत पड़ती है। इसके लिए आप e aadhar download करना चाहते होंगे? लेकिन आपको पता नहीं होगा की कैसे डाउनलोड किया जा सकता है। e aadhar download करना बेहद आसान है, जिसे मैं आपको इस पोस्ट में बताऊँगा।
इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप आसानी से e aadhar download कर सकते है। निचे दिए गए हर स्टेप को फॉलो करके आप आसान तरीके से e aadhar download कर पायेंगे।
Table of Contents
e aadhar download करने के लिए क्या चाहिए?
दोस्तों आपको पता होना चाहिए की आधार कार्ड डाउनलोड करना आसान प्रक्रिया है लेकिन इसमें एक शर्त है। वह शर्त आपका आधार कार्ड के साथ आपका मोबाइल नंबर जुड़ा होना चाहिए। यदि आपका मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ है तो यह आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।
इसके आलावा जिस नंबर से आपका आपका आधार कार्ड जुड़ा हुवा है वह आपका रिचार्ज भी होना चाहिए ताकि ओ टी पी आ सके। यदि आपका नंबर जुड़ा हुवा है और रिचार्ज नहीं है तो फिर संभव नहीं है की आप आधार कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
ऐसा इसिलए दोस्तों क्योंकि आज के समय में बिना रिचार्ज के आपका कॉल और sms भी आना जाना बंद हो जाता है। अतः आप समझ गए होंगे की आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर को रिचार्ज प्लान के साथ रिचार्ज जरूर करा ले।

e aadhar download कैसे करें?
दोस्तों अब बारी आती है की आप आधार कार्ड को डाउनलोड कैसे करेंगे। इसके लिए कुछ स्टेप है उसे आपको फॉलो करना होगा।
- स्टेप 1: आपको आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट uidai को अपने गूगल में खोल लेना है।
- स्टेप 2: फिर आपको अपने पसंद के भाषा को चयन करना होगा।
- स्टेप 3: फिर आपको my आधार में जाकर get aadhar पर download aadhar पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप 4: यहाँ पर आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे। पहला आधार कार्ड, दूसरा एनरोलमेंट नंबर और तीसरा वर्चुअल आईडी नंबर। इसके से किसी एक का चयन करेंगे।
- स्टेप 5: माना की आप यहाँ पर आधार का चयन करते है तो आपको अपना आधार नंबर डालना होगा और निचे दिए कैप्चा को सही सही डाल कर Send OTP पर क्लिक करेंगे।
- स्टेप 6: ओ टी पी मिलने के बाद आप इसे डालेंगे और सबमिट करेंगे। सबमिट करते ही आपका आधार कार्ड डाउनलोड हो जायेगा पीडीऍफ़ फाइल में।
- स्टेप 7: आधार डाउनलोड होने के बाद अब आप इसे खोलेंगे जिसमे आपको पासवर्ड डालना होगा। यदि आपको मालूम नहीं है की पासवर्ड किया है तो आपको मैं आगे विस्तार से बताता हूँ।
मेरा आधार का पासवर्ड क्या है?
दोस्तों आपने अभी तक e aadhar download करना सीख गया होगा। अब आपका आधार खुल नहीं रहा है, इसमें आपको पासवर्ड डालना होगा, लेकिन आपको मालूम नहीं है। ऐसे में आपको अपने पासवर्ड को जानने के लिए आपको अपने आधार में लिखा नाम को गौर से देखना होगा।
माना की आधार कार्ड में नाम है SHYAM KUMAR और जन्म तिथि है 05/05/2002 तो आपका आधार का पासवर्ड होगा, नाम का पहला 4 अक्षर और जन्म वर्ष अर्थात SHYA2002, यह पासवर्ड डालते ही आपका e aadhar download का पीडीऍफ़ खुल जायेगा और आप डाउनलोड कर सकते है।
e aadhar download करने के महत्वपूर्ण लिंक
| आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए | यहाँ दबाएँ |
| आधार कार्ड के लिए ऑफिसियल वेबसाइट | यहाँ दबाएँ |
| हमसे जुड़ने के लिए | यहाँ दबाएँ |
निष्कर्ष
दोस्तों इस पोस्ट में मैंने पूरी कोशिश की है की आप इ आधार डाउनलोड कर पाए बिना किसी समस्या के, इसके लिए मैंने विस्तार से बताया है क्या करना चाहिए, और पासवर्ड क्या होगा। यदि यह पोस्ट आपको मददगार लगा होगा तो जरूर कमेंट करके बताये।
Disclaimer: यह जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसे किसी भी कानूनी सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। जमीन खरीदने से पहले किसी वकील से सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें।
FAQ e aadhar download के बारे में
आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
इसके लिए ऊपर दिए सभी स्टेप को फॉलो करे, आप आसानी से आधार कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
क्या मोबाइल में रिचार्ज होना चाहिए आधार डाउनलोड करने के लिए?
जी हाँ आपको पहले रिचार्ज करना होगा। ताकि आप अपने मोबाइल में otp ले सके।
क्या आधार कार्ड डाउनलोड फ्री है?
जी हाँ आधार कार्ड डाउनलोड करना बिलकुल फ्री है।
आधार कार्ड डाउनलोड करने के बाद डाक से आएगा या नहीं?
दोस्तों आपका डाक से भी आएगा, जब आप e aadhar download कर लेते हो।
Hello Friends, Welcome to Rakesh G Tech. My name is Rakesh Sharan, I am a Youtuber and Blogger. Through this website, my aim is to provide information all about government schemes, job notifications, technology and many more … Read More